upprbp exam question one liner format by ASHATEACH


upprbp exam question one liner format









upprbp exam question one liner format

प्रश्न:-1. पहला राष्ट्रीय उद्यान कहां पर स्थित है?

उत्तर- उत्तराखंड, (1936 में हेली नेशनल पार्क)


प्रश्न:-2. भाषा के आधार पर गठित प्रथम राज्य कौन-सा है?

उत्तर- आंध्र प्रदेश (1 अक्टूबर 1953)


 प्रश्न:-3. किस स्थिति में दुपहिया वाहन का चालान नहीं होगा?

उत्तर- हेलमेट पहने रहने पर


 प्रश्न:-4. रेपो रेट क्या है? 

उत्तर- रेपो रेट : रेपो दर वह दर है जिस पर बैंक आरबीआई से अल्प अवधि के लिए उधार ले सकते हैं।


 प्रश्न:-5. इलायची पहाड़ियां कहां पर स्थित है?

उत्तर- केरल (पश्चिमी घाट)


 प्रश्न:-6. नवंबर 2020 में अंतर्राष्ट्रीय TX-2 पुरस्कार से किस टाइगर रिजर्व को सम्मानित किया गया है?

उत्तर- पीलीभीत टाइगर रिजर्व को (उत्तर प्रदेश)


 प्रश्न:-7. आवर्त सारणी का सबसे भारी धातु क्या है?

उत्तर- ऑसमियम (Os)


 प्रश्न:-8. हिंदी में प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्रदान किया गया था?

उत्तर- सुमित्रानंदन पंत को (1968)


 प्रश्न:-9. पृथ्वीराज रासो के लेखक कौन है?

उत्तर- चंदबरदाई


 प्रश्न:-10. कालीन नगरी किस जिले को कहा जाता है?

उत्तर- भदोही (उत्तर प्रदेश)


 प्रश्न:-11. भारतीय दंड संहिता की धारा 311 के अनुसार जो भी व्यक्ति किसी को ठगेगा उसे क्या दंड दिया जाएगा?

उत्तर- आजीवन कारावास और आर्थिक दंड


 प्रश्न:-12. 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश की दो दिवसीय यात्रा पर गए थे?

उत्तर- बांग्लादेश  (26 से 27 मार्च 2021)


 प्रश्न:-13. वित्त आयोग का गठन कौन करता है?

उत्तर- राष्ट्रपति 


 प्रश्न:-14. डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने संविधान के किस अनुच्छेद को सबसे महत्वपूर्ण अनुच्छेद कहा था?

उत्तर- अनुच्छेद 32 (संवैधानिक उपचार)


 प्रश्न:-15. 'पोस्ट बॉक्स नंबर 203 नालासोपारा' उपन्यास के लेखक कौन है?

उत्तर- चित्रा मुद्गल


 प्रश्न:-16. उत्तर प्रदेश में नहीं बोले जाने वाली भाषा कौन-सी है?

उत्तर- मैथिली (भारत के बिहार और झारखंड राज्य में)


 प्रश्न:-17. आईपीसी की धारा 375 क्या है?

उत्तर- बलात्संग (बलात्कार को एक दंडनीय अपराध के रूप में परिभाषित करता है)


 प्रश्न:-18. महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह कहां पर स्थित है?

उत्तर- तमिलनाडु में


 प्रश्न:-19. 'मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993' की किस धारा में उल्लिखित है कि केंद्र सरकार एक निकाय का गठन करेगी, जिसे राष्ट्रीय 'मानव अधिकार आयोग' के रूप में जाना जाएगा, जो इस अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेगा और इसे सौपे गए कार्य को करेगा?

उत्तर- धारा 3


 प्रश्न:-20. पश्चिमी आंचलिक परिषद (Head of Zonal Council) के अध्यक्ष कौन होते हैं?

उत्तर- गृह मंत्री


 प्रश्न:-21. भू-राजस्व किस सूची का विषय है?

उत्तर- राज्य सूची का 


 प्रश्न:-22. 'भूदान आंदोलन' किसने शुरू किया था?

उत्तर- विनोबा भावे ने (1951)


 प्रश्न:-23. उत्तराखंड राज्य का गठन कब हुआ था?

उत्तर- 2000 में


 प्रश्न:-24. 'विश्व शांति दिवस' कब मनाया जाता है?

उत्तर- 21 सितंबर को


 प्रश्न:-25.  न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के पहले अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर- के.वी. कामत


 प्रश्न:-26.  जीएसटी किस अनुच्छेद के तहत लागू किया गया है?

उत्तर- अनुच्छेद 279 ए के तहत


 प्रश्न:-27. वन्यजीव और वन दोनों को किस संविधान संशोधन के तहत सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची में रखा गया है?

उत्तर- 42वां संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा


 प्रश्न:-28. भारत में प्रकाशित होने वाला  अंग्रेजी भाषा का पहला समाचार पत्र कौन-सा था?

उत्तर- हिक्की का बंगाल गजट


 प्रश्न:-29. उपाधियों का अंत किस अनुच्छेद में वर्णित है?

उत्तर- अनुच्छेद 18


 प्रश्न:-30. मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट कब पारित हुआ है?

उत्तर- 1971


 प्रश्न:-31. उत्तर प्रदेश SI में सीधी भर्ती में कितने पदों पर आरक्षण होता है?

उत्तर- 50%


 प्रश्न:-32. नगर निगम की अध्यक्षता कौन करता है?

उत्तर- मेयर


 प्रश्न:-33. प्लेग रोग किससे संबंधित है?

उत्तर- चूहों से


 प्रश्न:-34. पंपास घास का मैदान कहां पर स्थित है?

उत्तर- दक्षिण अमेरिका के उरुग्वे और अर्जेंटीना में


 प्रश्न:-35. कालिदास किसके दरबारी कवि थे?

उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय/विक्रमादित्य


 प्रश्न:-36. संविधान का भाग 4 क किससे संबंधित है?

उत्तर- मौलिक कर्तव्य


 प्रश्न:-37. केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- भारत के राष्ट्रपति


 प्रश्न:-38. अनुच्छेद 14 में 'कानून के समक्ष समानता' शब्द कहां से लिया गया है?

उत्तर- इंग्लैंड


 प्रश्न:-39. कौन सी भारोपीय परिवार की भाषा है?

उत्तर- हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, फ्रांसीसी, जर्मन, पुर्तगाली, स्पैनिश, डच, फ्रांसीसी, बांग्ला, पंजाबी रूसी इत्यादि


 प्रश्न:-40. भारत में साइबर सुरक्षा किस एक्ट के तहत लागू हुआ है?

उत्तर- सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000


 प्रश्न:-41. PIL का क्या अर्थ होता है?

उत्तर- जनहित याचिका (Public Interest Litigation)


 प्रश्न:-42. भारतीय राज्य-व्यवस्था के विभिन्न पदाधिकारियों को प्राप्त होने वाले वेतन, भत्ते और पेंशन का उल्लेख किस अनुसूची में किया गया है?

उत्तर- अनुसूची-2 में


 प्रश्न:-43. आरबीआई की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- 1 अप्रैल 1935


 प्रश्न:-44. बिहार की अपभ्रंश बोली क्या कहलाती है?

उत्तर- मागधी अपभ्रंश


 प्रश्न:-45. स्थानीय सरकार किस प्रकार की सरकार होती है?

उत्तर- स्थानीय सरकार राज्य सरकार के अधीन आती हैं और उनका नियंत्रण और पर्यवेक्षण भी राज्य सरकार द्वारा ही किया जाता है


 प्रश्न:-46. अनुच्छेद 51 किससे संबंधित है?

उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि


 प्रश्न:-47. 'राम जाता होगा' में कौन-सा काल है?

उत्तर- संदिग्ध काल


 प्रश्न:-48. छंद कितने प्रकार हैं?

उत्तर- 3


 प्रश्न:-49. खड़ी बोली के प्रथम कवि कौन थे?

उत्तर- अमीर खुसरो


 प्रश्न:-50. शाहबानो प्रकरण किससे संबंधित है?

उत्तर- तीन तलाक से (यह तलाक के बाद अपनी और अपने बच्चों की जीविका का कोई साधन न होने के कारण गुजारा करने के लिए अदालत पहुंची)


 प्रश्न:-51. किस ब्रिटिश ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को भारतीय संविधान की मुख्य कुंजी कहा है?

उत्तर- बार्कर


 प्रश्न:-52. स्वतंत्र भारत में उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल कौन थे?

उत्तर- सरोजिनी नायडू


 प्रश्न:-53. RAM किस प्रकार की मेमोरी है?

उत्तर- प्राथमिक और अस्थाई


 प्रश्न:-54. राज्य में सीटों का आवंटन कौन सी अनुसूची में है?

उत्तर- अनुसूची 4


 प्रश्न:-55. राज्य विधानसभा का चुनाव कौन करवाता है?

उत्तर- भारत के चुनाव आयोग


 प्रश्न:-56. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 14 सितंबर 1949


 प्रश्न:-57. मालाबार युद्ध अभ्यास किसके मध्य होता है?

उत्तर- क्वाड समूह में शामिल देशों की नौसेना में ( भारत, संयुक्त राज्य अमेंरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया)


 प्रश्न:-58. 74वां संविधान संशोधन कब लागू हुआ था?

उत्तर-   1 जून 1993


 प्रश्न:-59. तीसरा विश्व हिंदी सम्मेलन कहां पर हुआ था?

उत्तर- नई दिल्ली में


 प्रश्न:-60. साइमन कमीशन भारत कब आया था?

उत्तर- 3 फरवरी 1928


प्रश्न:-61. आईआईटी कानपुर की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- 1959


 प्रश्न:-62. तत्वबोधिनी सभा की स्थापना किसने की है?

उत्तर- देवेंद्र नाथ टैगोर ने (कोलकाता में 6 अक्टूबर 1839)


 प्रश्न:-63. मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 10 दिसंबर


 प्रश्न:-64. सेबी की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

उत्तर- 12 अप्रैल 1988


 प्रश्न:-65. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

उत्तर- 12 अक्टूबर 1993 को


 प्रश्न:-66. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों का वर्गीकरण किसने किया था?

उत्तर- हेनरी मोजले


 प्रश्न:-67. 712 ई. में भारत पर आक्रमण किसने किया है?

उत्तर- मोहम्मद बिन कासिम ने


 प्रश्न:-68. सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकैडमी कहां पर स्थित है?

उत्तर- हैदराबाद, तेलंगाना (15 सितंबर 1948 को)


 प्रश्न:-69. पूरे देश में आने-जाने की आजादी किस अनुच्छेद में वर्णित है?

उत्तर- अनुच्छेद 19D


 प्रश्न:-70. इस्लाम धर्म के कितने स्तंभ हैं?

उत्तर- स्तंभ (शहादा, सलाह, जकात, आरा, तीर्थ यात्रा)


 प्रश्न:-71. सार्वजनिक जगहों पर अश्लीलता करने से संबंधित आईपीसी की धारा कौन-सी है?

उत्तर- आईपीसी की धारा 294


 प्रश्न:-72. एंथ्रेक्स रोग किससे होता है?

उत्तर- बेसिलस एंथ्रेक्स नामक जीवाणु से


 प्रश्न:-73. निर्वाचनो के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण का निर्वाचन आयोग में निहित होना किस अनुच्छेद में वर्णित है?

उत्तर- अनुच्छेद 324


 प्रश्न:-74. किस दशक में जनसंख्या में वृद्धि नहीं हुई थी?

उत्तर- 1911 से 1921


 प्रश्न:-75. किसने कहा था कि 'आजादी का एकमात्र साधन अहिंसा ही' है?

उत्तर- गांधी


 प्रश्न:-76. मुख्य सूचना आयोग की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- राष्ट्रपति


 प्रश्न:-77. फेसबुक किस नाम से लांच हुआ था?

उत्तर- फेसमास (28 अक्टूबर 2003)


 प्रश्न:-78. अस्पृश्यता का अंत किस अनुच्छेद में वर्णित है?

उत्तर- अनुच्छेद 17


 प्रश्न:-79. पहली बार भारत में रेल कब चली थी?

उत्तर- 16 अप्रैल 1853 में


 प्रश्न:-80. केंद्रीय मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 गाड़ियों की ओवरलोडिंग पर जुर्माना कितना लगाया है?

उत्तर- ₹20000


 प्रश्न:-81. आईपीसी की धारा 156 (3) के अंतर्गत किसी भी संज्ञेयृ मामले की जांच करने के लिए कौन आदेश दे सकता है?

उत्तर- मजिस्ट्रेट


 प्रश्न:-82. पहला भूमि अधिग्रहण अधिनियम किस वर्ष लाया गया था?

उत्तर- 1894


 प्रश्न:-83. 'Ghumakkad Shastra' (Hindi Articles) पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर- महापंडित राहुल सांकृत्यायन


 प्रश्न:-84. अंतर-राज्य परिषद का अध्यक्ष कौन होता है?

उत्तर- प्रधानमंत्री


 प्रश्न:-85. 1932 में अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- महात्मा गांधी ने 


 प्रश्न:-86. संघात्मक विशेषताएं, अवशिष्ट शक्तियां केंद्र के पास का प्रावधान किस देश के संविधान से लिया गया है?

उत्तर- कनाडा


 प्रश्न:-87. 1960 में सिंधु जल समझौता के तहत किन नदियों का नियंत्रण भारत को दिया गया था?

उत्तर- पूर्वी नदियांं व्यास, रावी और सतलुज


 प्रश्न:-88. अनुच्छेद 41 किससे संबंधित है?

उत्तर- काम, शिक्षा और लोक सहायता पाने के अधिकार से


 प्रश्न:-89. 'मुझे कल बनारस जाना है' वाक्य में सर्वनाम कौन-सा है?

उत्तर- पुरुषवाचक- उत्तम पुरुष , एकवचन


 प्रश्न:-90. कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 कौन से क्षेत्र पर लागू होता है?

उत्तर- संगठित और असंगठित क्षेत्र पर


 प्रश्न:-91. National Investigation Agency एक्ट कब पारित हुआ था?

उत्तर- 2008


 प्रश्न:-92. ज्ञानपीठ पुरस्कार कितनी भाषाओं में दिया जाता है?

उत्तर- 23 (22 भाषाओं के अतिरिक्त अंग्रेजी में भी)


 प्रश्न:-93. OPEC की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- 3 सितंबर 1960 (बगदाद इराक में)


 प्रश्न:-94. राज्य लोक सेवा आयोग संविधान के किस भाग में है?

उत्तर- भाग 14 में


 प्रश्न:-95. संविधान की प्रस्तावना में संशोधन कब हुआ था?

उत्तर- 42वां संविधान संशोधन अधिनियम 1976 में


 प्रश्न:-96. हीरा, ग्रेफाइट, और फुलरीन किसके अपररूप हैं?

उत्तर- कार्बन के अपररूप


 प्रश्न:-97. 99वां संविधान संशोधन अधिनियम 2014 किससे संबंधित है?

उत्तर- उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों में  न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम प्रणाली के स्थान पर एक नए निकाय 'राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग' की स्थापना करना


 प्रश्न:-98. 86वांं संविधान संशोधन किससे संबंधित है?

उत्तर- अनुच्छेद 21a


 प्रश्न:-99. नवजात शिशु का मानक वजन कितने ग्राम से कम नहीं होना चाहिए?

उत्तर- 2500 ग्राम


 प्रश्न:-100. कृत और तद्धित क्या है?

उत्तर- प्रत्यय


👉Click to Join Telegram Group:- Click Here

👉Click to Join Telegram Channel:- Click Here

👉🔍Search My Website:- Click Here

👉Click to Join WhatsApp Group:-  Click Here

👉Follow on Facebook Page:- Click Here

👉Subscribe to my Youtube:- Click Here

👉Follow on  Instagram:- Click Here

 👉Follow my  Twitter Handle:- Click Here

   


Top Post Ad

Below Post Ad