UPSSSC GK ONLINE MOCK TEST BY ASHA TEACH

UPSSSC GK ONLINE MOCK TEST  PRACTICE PAPER SET




         

UPSSSC GK ONLINE MOCK TEST BY ASHA TEACH 

PRACTICE PAPER SET ASHA TEACH 


1. फलों के मीठे स्वाद का कारण है :
 
(a) माल्टोज़

(b) फ्रक्टोज़

(c) राइबोज़

(d) लैक्टोज

उत्तर- फ्रक्टोज़

2. निम्नलिखित में से किस पदार्थ में कैल्सियम पाया जाता है ?
 
(a) चीनी मिट्टी

(b) कोरंडम

(c) जिप्सम

(d) टैल्क

उत्तर-  जिप्सम

इसका रासायनिक सूत्र CaSO4. 2H2O है। इसे कैल्सियम सल्फेट डाइहाइड्रेट के रूप में भी जाना जाता है जो कैल्सियम का एक यौगिक है।

3. धन विधेयक भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में परिभाषित किया गया है ?
 
(a) अनुच्छेद 109

(b) अनुच्छेद 110

(c) अनुच्छेद 111

(d) अनुच्छेद 112

उत्तर- अनुच्छेद 110


4. बायोगैस संयंत्र से निष्कासित निम्नलिखित में से कौन-सी गैस ईंधन गैस के रूप में उपयोग में आती है ? 
 
(a) ब्यूटेन

(b)  प्रोपेन

(c) मेथेन

(d) एथेन

उत्तर- मेथेन

बायोगैस:- यह मुख्यतः कच्चे माल के अपशिष्टों द्वारा उत्पादित मीथेन ( CH4 ) और कार्बनडाइऑक्साइड ( CO2 ) से युक्त गैसों का मिश्रण है।


5. 'गुलाम का गुलाम' किसे कहा गया था ?
 
(a) मो. गौरी

(b) कुतुबुद्दीन ऐबक

(c) बलबन

(d) इल्तुतमिश

उत्तर- शम्सुद्दीन इल्तुतमिश

इल्तुतमिश के संबंध में लेखपाल ने कहा कि -- " गौरी के लिए जैसा ऐबक था, वैसे ही ऐबक के लिए इल्तुतमिश था. ऐबक उसके साथ पुत्रवत व्यवहार करता था।"

इल्तुतमिश के विषय में डाॅ. ईश्वरी प्रसाद ने कहा  कि -- " वह दास का दास था, परन्तु अपनी योग्यता और सदगुणों के कारण उसने स्वयं को सल्तनत का जन्मजात अधिकारी सिद्ध कर दिया ।

6. मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की विजेता भारत की हरनाज संधू ( चंडीगढ़,पंजाब ) किस संस्करण की धारक है ?
 
(a) 70वें

(b) 69वें

(c) 71वें

(d) 64वें

उत्तर- 70वें


7. सूची - I और सूची - II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये :

             सूची - I                         सूची - II
         (पर्वतीय दर्रा)                      (राज्य)
A.     माणा                              1. सिक्किम

B.     नाथुला                             2. जम्मू एवं कश्मीर

C.     जोजिला                           3. हिमाचल प्रदेश

D.    शिपकी ला                         4. उत्तराखण्ड

 कूट :
             A           B          C           D
(a)        2            3           1           4

(b)        4            3          2            1

(c)         4            1         2            3

(d)         4            1         3            2

उत्तर- 4            1         2            3

माणा       -   उत्तराखंड
नाथुला     -    सिक्किम
जोजिला   -   जम्मू एवं कश्मीर
शिपकी ला -   हिमाचल प्रदेश

8. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य देश का 70 प्रतिशत से अधिक काॅफी अकेले पैदा करता है ?
 
(a) तमिलनाडु

(b) केरल

(c) महाराष्ट्र

(d) कर्नाटक

उत्तर- कर्नाटक

इसके बाद केरल और तमिलनाडु का नंबर आता है।

9. भारतीय प्रायद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है :
 
(a) उटकमण्ड

(b) अन्नाईमुदी

(c) दोदाबेटा

(d) महाबलेश्वर

उत्तर- अन्नाईमुदी

इसकी ऊँचाई 2695 मीटर है, जो अन्नामलाई पहाड़ी पर अवस्थित है। भारतीय प्रायद्वीप की दूसरी सबसे ऊँची चोटी नीलगिरी पहाड़ी पर स्थित दोदाबेटा (2637 मी.) है।
यह प्रसिद्ध टोडा जनजाति का निवास स्थल भी है।


10. भारतीय पर्यटन के 'स्वर्ण त्रिभुज' में सम्मिलित शहर हैं :
 
(a) आगरा, दिल्ली तथा जयपुर

(b) मथुरा, आगरा तथा ग्वालियर

(c) आगरा, कानपुर तथा लखनऊ

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- आगरा, दिल्ली तथा जयपुर

11. 'भारतीय गौरव (यश) का अन्तिम सूर्य' किसके लिये प्रयुक्त हुआ ?
 
(a) शिवाजी

(b) पृथ्वीराज

(c) राणा प्रताप

(d) हेमू

उत्तर- पृथ्वीराज

12. निम्नलिखित रेडियों तत्व में से किसका उपयोग मनुष्य के शरीर में रक्त प्रवाह की गति के मापन के लिए किया जाता है ?
 
(a) रेडियो - आयोडिन

(b) रेडियो - फ़ास्फ़ोरस

(c)  रेडियो - सोडियम

(d) रेडियो - आयरन

उत्तर- रेडियो - सोडियम

13. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान स्थापित है :
 
(a) करनाल में

(b) हिसार में

(c) आनन्द में

(d) जयपुर में

उत्तर- करनाल 

14 . उत्तर प्रदेश में 'उर्दू प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र' अवस्थित है-

(a) बाराबंकी में

(b) बरेली में

(c) लखनऊ में

(d) रामपुर में

उत्तर- लखनऊ में

15. उत्तर प्रदेश में "इंदिरा गाँधी नक्षत्रशाला" कहाँ है?
न ने देश के प्रमुख 
(a) गोरखपुर

(b) लखनऊ

(c) प्रयाग राज

(d) जौनपुर

उत्तर - लखनऊ

Up Lekhpal Gk




16. उर्वरक के अत्यधिक प्रयोग से होता है :
 
(a) मृदा प्रदूषण

(b) जल प्रदूषण

(c) वायु प्रदूषण

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर- उपर्युक्त सभी


17. कोरिंगा गरान वन कहां है ?
 
(a) कर्नाटक

(b) बिहार

(c) उड़ीसा

(d) आन्ध्रप्रदेश

उत्तर- आंध्रप्रदेश

'गरान वन' दलदल क्षेत्र में पाए जाने वाले वनों को कहते हैं।


18. माॅडेम किस प्रकार के उपकरण हैं ?
 
(a) स्टोरेज

(b) इनपुट

(c) इनपुट/आउटपुट

(d) आउटपुट

उत्तर- इनपुट/आउटपुट

इसका प्रयोग केबल या टेलीफोन द्वारा कंप्यूटर को डाटा भेजने के लिए किया जाता है।


19. वर्तमान में भारत के केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त कौन हैं ?
 
(a) श्री शरद कुमार

(b) श्री सुरेश एन पटेल

(c) श्री संजय कोठारी

(d) श्री के.वी.चौधरी

उत्तर- श्री सुरेश एन पटेल

Up Lekhpal Gk



सतर्कता के क्षेत्र मे केन्द्रीय सरकारी एजेंसी को सलाह तथा मार्गदर्शन देने हेतु, श्री के.संथानम की अध्यक्षता वाली 'भ्रष्टाचार निवारण समिति' की सिफारिशों पर सरकार ने फरवरी 1964 में केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission) की स्थापना की। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।


20. टाइम्स पत्रिका द्वारा निम्नलिखित में से किसे "पर्सन ऑफ द ईयर 2021' चुना गया ?
 
(a) ग्रेटा थनबर्ग

(b) जो बाइडन

(c) एलन मस्क

(d) नरेन्द्र दामोदर मोदी

उत्तर- एलन मस्क

Up Lekhpal Gk



मैगजीन ने टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को "प्रतिभाशाली, दूरदर्शी, उद्योगपति, शोमैन" कहते हुए पर्सन ऑफ द ईयर 2021 के लिए नामित किया। टाइम पत्रिका द्वारा यह भी कहा गया कि " दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पास अपना घर तक नहीं है।"


21. भारत में, नागरिकों के मौलिक अधिकारों में संशोधन कौन कर सकता है ?
 
(a) लोकसभा

(b) राज्यसभा

(c) सर्वोच्च न्यायालय

(d) संसद

उत्तर- संसद

भारत के मौलिक अधिकार, संविधान में भाग - 3 के अन्तर्गत अनुच्छेद 12 से लेकर अनुच्छेद 35 तक वर्णित है। इसे 'संयुक्त राज्य अमेरिका' के संविधान से लिया गया है।उल्लेखनीय है, कि मौलिक अधिकारों में संशोधन करते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि संशोधन संविधान की मूल संरचना ( Basic Structure) को प्रभावित न करता हो।



22. सर्वाधिक जैव-विविधता पाई जाती है :
 
(a) टुण्ड्रा में

(b) शीतोष्ण वनों में

(c) उष्णकटिबंधी वर्षा वनों में

(d) शीतोष्ण वनों में

उत्तर- उष्णकटिबंधी वर्षा वनों में

ये वन भूमध्य रेखा के 28° उत्तर या दक्षिण में स्थित होते हैं।


23. कलिंग युद्ध का विवरण हमें ज्ञात होता है :
 
(a) 13वें शिलालेख द्वारा

(b) रूम्मिनदेई स्तम्भ लेख द्वारा

(c) ह्वेनसांग के विवरण द्वारा

(d) प्रथम लघु शिलालेख द्वारा

उत्तर- 13वें शिलालेख द्वारा

धोली और जोगढ़ से प्राप्त हुए शिलालेख संख्या 11, 12 व 13 हमें कलिंग युद्ध एवम् उसके प्रभावों का विवरण देते हैं।

24. अग्रेंजों के विरुद्ध 'खान अब्दुल गफ्फार खान' द्वारा प्रारम्भ किए गए आन्दोलन का क्या नाम था ?
 
(a) लाल कुर्ती (रेड शर्ट)

(b) खिलाफ़त

(c) क्विट इंडिया

(d) साइलेंट वैली आंदोलन

उत्तर- लाल कुर्ती (रेड शर्ट)1930-31

इस आन्दोलन को "ख़ुदाई खिदमतगार" आन्दोलन भी कहा जाता है। यह एक 'फारसी' शब्द है जिसका तात्पर्य 'सर्वेंट ऑफ गाॅड' (भगवान का सेवक) होता है। खान अब्दुल गफ्फार खान द्वारा चलाए गए इस आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य गाँधी जी के "सविनय अवज्ञा आन्दोलन" का समर्थन करना था।


25. निम्न में से कौन कंप्यूटर की पहली पीढ़ी है ?
 
(a) आईबीएम-1401

(b) ASCII

(c) ENIAC

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- ENIAC ( Electronic Numerical Integator and calculator)

यह पहला इलेक्ट्राॅनिक कंप्यूटर था, जिसे जाॅन मौचली और जे प्रेस्पर एकर्ट द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के समाप्ति के समय नवंबर 1945 में अमेरिकी सेना के मदद के लिए पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में बनाया गया था।



हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए इस पर क्लिक करें:-👇👇


👉Click to Join Telegram Group:- Click Here

👉Click to Join Telegram Channel:- Click Here

👉🔍Search My Website:- Click Here

👉Click to Join WhatsApp Group:-  Click Here

👉Follow on Facebook Page:- Click Here

👉Subscribe to my Youtube:- Click Here

👉Follow on  Instagram:- Click Here

 👉Follow my  Twitter Handle:- Click Here

   





Top Post Ad

Below Post Ad