BEO Basic Education Officer syllabus 2023

BEO Basic Education Officer syllabus 2023

BEO Basic Education Officer syllabus 2023

syllabus of beo, beo exam pattern, beo syllabus pdf, beo exam syllabus, block education officer syllabus, up beo syllabus, uppsc beo syllabus pdf, beo ka syllabus, beo mains syllabus, uppsc beo syllabus, beo syllabus in hindi, beo syllabus 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए मेरे सभी भाईयों, बहनों, दोस्तों, साथियों और मित्रों का हमारे एजुकेशनल ब्लाॅग WWW.ASHATEACH.COM में बहुत-बहुत स्वागत है। प्रिय छात्रों, यदि आप शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं और B.ed कर चुके हैं तो बहुत ही जल्द एक सुनहरा अवसर आपका इंतज़ार कर रहा है। बस ज़रूरत है तो आपके लगन और मेहनत के साथ सही दिशा में तैयारी करने की। आगामी कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग खंड शिक्षा अधिकारी अर्थात BEO के चयन हेतु लगभग 300 से अधिक पदों विज्ञापन जारी करने जा रहा है। साथियों, हम जानते हैं कि परीक्षा की सही तैयारी तभी संभव है जब हमें परीक्षा पाठ्यक्रम (Exam Syllabus) का संपूर्ण ज्ञान हो। अतः हमने अपने इस लेख में BEO Exam की तैयारी हेतु नवीनतम पैटर्न पर आधारित पाठ्यक्रम के साथ-साथ चयन प्रकिया की भी पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है।


BEO Basic Education Officer syllabus 2023 : प्रारंभिक परीक्षा (Pre.)                

सामान्य अध्ययन

• सामान्य विज्ञान

• भारत का इतिहास

• भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

• भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति

• भारतीय कृषि,वाणिज्य एवं व्यापार

• जनसंख्या, पारिस्थितिकी एवं नगरीकरण (भारतीय परिप्रेक्ष्य में)

• विश्व भूगोल, भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन

• अधुनातन राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम

Top Most 6 Months Current Affairs 

• सामान्य बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता

• उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशिष्ट जानकारी

• प्रारंभिक गणित हाईस्कूल स्तर तक - अंकगणित, बीजगणित व रेखागणित


BEO Basic Education Officer syllabus 2023 :  मुख्य अथवा लिखित परीक्षा (Mains)      

सामान्य अध्ययन

• भारत का इतिहास

• राष्ट्रीय आंदोलन और भारतीय संस्कृति

• भारत का भूगोल

• भारतीय राजनीति

• भारतीय कृषि

• वर्तमान राष्ट्रीय मामले और सामाजिक सुसंगति के विषय भारत और विश्व

• भारतीय अर्थशास्त्र

• अंतरराष्ट्रीय मामलों और संस्थाएं

• विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार और अंतरिक्ष के क्षेत्र में विकास

• शिक्षा में अद्यतन विकास

• उत्तर प्रदेश की संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशिष्ट जानकारी

सामान्य हिंदी

प्रथम खंड :-

• अपठित गद्यांश का संक्षेपण, उससे संबंधित प्रश्न, रेखांकित अंशों की व्याख्या एवं उसका उपयुक्त शीर्षक।

• शासकीय एवं अशासकीय पत्र, कार्यालय आदेश / ज्ञाप, अधिसूचना, प्रेस विज्ञप्ति और परिपत्र संबंधी पत्रलेखन /  आलेखन।

• वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद।

• अनेकार्थी शब्द, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, तत्सम एवं तद्भव, क्षेत्रीय, विदेशी (शब्द भंडार), वर्तनी, अर्थबोध, शब्द -  रूप, संधि, समास, क्रियाएं, हिंदी वर्णमाला, विराम चिन्ह, शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, उत्तर प्रदेश की मुख्य बोलियां तथा हिंदी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियां।

द्वितीय खंड :- हिंदी निबंध

इसके अंतर्गत दो उपखंड होंगे। प्रत्येक प्रखंड से एक - एक निबंध (कुल मिलाकर दो निबंध) लिखने होंगे। प्रत्येक निबंध की विस्तार सीमा 700 शब्द होगी। निबंध हेतु निम्नवत क्षेत्र होंगे-

(अ) (1) साहित्य, संस्कृति

       (2) राष्ट्रीय विकास योजनाएं / क्रियान्वयन

       (3) राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, सामयिक सामाजिक समस्याएं/ निदान

(ब) (1) विज्ञान, पर्यावरण

      (2) प्राकृतिक आपदाएं एवं उनके निवारण

      (3) कृषि, उद्योग एवं व्यापार


BEO Basic Education Officer syllabus 2023 : Selection Process, Question Numbers, Marks And Timinig


खंड शिक्षा अधिकारी पद पर चयनित होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) से गुजरना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन का एक प्रश्न पत्र होगा जिसमें प्रश्नों की संख्या 120, अंक 300 तथा परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की  होगी। वहीं BEO की मुख्य परीक्षा में दो अनिवार्य प्रश्न पत्र यथा सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिंदी व निबंध 3 - 3 घंटे एवं 200 - 200 अंकों के होंगे। इस प्रकार मुख्य परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। सामान्य अध्ययन (परंपरागत) के प्रश्न पत्र की रचना हेतु प्रश्न पत्रों के स्वरूप एवं अंको का विभाजन निम्नवत है- 

      ● प्रश्नों की संख्या 40 होगी।

      ● सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।

      ● सभी प्रश्न खंडों में विभाजित रहेंगे।

      ● खंड- अ के अंतर्गत प्रश्नपत्र में 10 प्रश्न सामान्य उत्तरीय         (उत्तरों की शब्द सीमा 125) एवं प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का होगा। 

     ● खंड- ब के अंतर्गत 10 प्रश्न लघु उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 50) एवं प्रत्येक प्रश्न 6 अंक का होगा। 

    ● खंड-स के अंतर्गत 20 प्रश्न अतिलघु उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 25) एवं प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।

   ● सामान हिंदी एवं निबंध के अंतर्गत प्रथम खंड सामान्य हिंदी 100 अंकों का तथा द्वितीय खंड हिंदी निबंध 100 अंकों का होगा।


People Also Ask :


What is the syllabus of BEO exam?

Pre Exam Syllabus 

Subject 

Total Questions 

Total Marks

Time

General Knowledge 

120

300

2 Hour

बीईओ परीक्षा का सिलेबस क्या है?

Mains Exam Syllabus 

Subject 

खण्ड (Question & Marks) 

Total Marks 

Time 

General knowledge 

खण्ड- अ (10 Question & 100 Marks)


खण्ड- ब  (10 Question & 100 Marks)


खण्ड- स (10 Question & 100 Marks)


200

3 Hour 

General Hindi 

खण्ड- अ (100 Marks)


खण्ड- ब (100 Marks)


200

3 Hour 

Total 

160

400

6 Hour 



How many exam there in BEO?

● प्रारंभिक परीक्षा 
● मुख्य लिखित परीक्षा 

What is the age limit for BEO?

Maximum Age : 40 Years


दोस्तों BEO परीक्षा से संबंधित जानकारी, नोट्स एवं पीडीएफ पाने के लिए आप हमारे वेबसाइट पर बनें रहें और नीचे दिए गए लिंक पर सोशल मीडिया से भी जुड़ जाएं 👇

👉Click to Join Telegram Group:- Click Here

👉Click to Join Telegram Channel:- Click Here

👉🔍Search My Website:- Click Here

👉Click to Join WhatsApp Group:-  Click Here

👉Follow on Facebook Page:- Click Here

👉Subscribe to my Youtube:- Click Here

👉Follow on  Instagram:- Click Here

 👉Follow my  Twitter Handle:- Click Here



Top Post Ad

Below Post Ad