Allahabad High Court RO/ARO Recruitment 2026
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में Review Officer (RO), Assistant Review Officer (ARO) एवं Computer Assistant बनने का सपना देख रहे उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए वर्ष 2026 एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन National Testing Agency (NTA) द्वारा किया जाएगा।
इसके अंतर्गत कुल 543 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें Review Officer के 138 पद, Assistant Review Officer के 380 पद तथा Computer Assistant के 25 पद शामिल हैं। Review Officer को Level-8 के अंतर्गत लगभग 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक वेतन मिलेगा, जबकि Assistant Review Officer को Level-7 और Computer Assistant को Level-4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित किया गया है।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 है। अभ्यर्थी अंतिम समय की टेक्निकल प्रॉब्लम से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
Search : https://rb.gy/mnidzm
यदि शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सभी पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। इसके साथ ही कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य रखा गया है। अभ्यर्थी के पास Computer Science में Diploma/Degree, O Level या CCC प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति भी आवश्यक है।
RO/ARO Recruitment 2026 : Age Limit
Review Officer और Assistant Review Officer पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है, जबकि Computer Assistant पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
RO ARO Allahabad : Selection Process
इस भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है।
पहला चरण : Preliminary Examination - इसमें General Studies से संबंधित 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में Negative Marking का प्रावधान नहीं है। General Studies के अंतर्गत सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था, भूगोल, करेंट अफेयर्स, उत्तर प्रदेश विशेष ज्ञान, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी तथा कंप्यूटर ज्ञान जैसे विषय शामिल किए गए हैं।
दूसरा चरण : Mains Examination : यह पूर्णतः Subjective प्रकार का होगा। इसमें अंग्रेजी निबंध, Precis Writing, हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद तथा Comprehension से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को लेखन अभ्यास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
तीसरा चरण : Computer Knowledge Test होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को 500 शब्दों का अंग्रेजी पैराग्राफ कंप्यूटर पर टाइप करना होगा। यह परीक्षा केवल 20 मिनट की होगी और इसमें टाइपिंग की एक्यूरेसी तथा स्पीड दोनों का मूल्यांकन किया जाएगा।
अंतिम चयन केवल मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
Allahabad High Court RO/ARO Recruitment : How to Prepare
तैयारी की दृष्टि से अभ्यर्थियों को सबसे पहले परीक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझना चाहिए। General Studies के लिए NCERT पुस्तकों, दैनिक समाचार पत्रों और Current Affairs पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। हिंदी और अंग्रेजी लेखन कौशल को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन लेख, निबंध और अनुवाद का अभ्यास करना महत्त्वपूर्ण है। कंप्यूटर टाइपिंग में एक्यूरेसी तथा स्पीड बढ़ाने के लिए नियमित प्रैक्टिस भी जरूरी है।
Mock Test और Previous Year Questions का अभ्यास सफलता की संभावना को बढ़ा सकता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट RO/ARO/Computer Assistant भर्ती 2026 में सफलता हेतु मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति आवश्यकता है। यह अवसर आपको अपने भविष्य को नई दिशा देने सुनहरा मौका प्रदान करता है।
Join My Telegram Groups for Daily updates: https://t.me/asteach01

