UPSSSC PET Exam 2025

UPSSSC PET Exam 2025


Preliminary Exam Test (PET) UPSSSC आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। PET परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य में  ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए

PET exam Syllabus,UPSSSC PET registration,PET exam Form,UPSSSC PET Sarkari Result,UPSSSC PET 2025 Sarkari Result, PET exam full form, UPSSSC PET Exam date 2025 Syllabus,UPSSSC PET Exam 2025,UPSSSC PET Syllabus,UPSSSC PET application form 2025, pet exam date 2025


Preliminary Exam Test (PET) UPSSSC आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। PET परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य में  ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की जाती है। दोस्तों आपको पता ही होगा कि इस समय UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन 14 मई से जारी है।  शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 17 जून है। आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 24 जून 2025 है। आपको बता दें कि आयोग परीक्षा तिथि की जानकारी अपने Official Website पर बाद में देगा। अबकी बार UPSSSC PET Exam 2025 के Certificate की वैधता Result जारी होने की तिथि से तीन साल तक के लिए होगी अर्थात PET 2025 Exam में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अगले 3 वर्षों के लिए उत्तर प्रदेश में ग्रुप B और C के पदों के मुख्य परीक्षा के लिए अपने स्कोरकार्ड का उपयोग कर पाएगा। इस ब्लॉग में हम आपके लिए PET परीक्षा के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।


UPSSSC PET Exam 2025: Complete Information 


UPSSSC PET Exam 2025 उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु एक महत्त्वपूर्ण परीक्षा है। इस परीक्षा में MCQ Type के सामान्य अध्ययन (General Studies), सामान्य हिंदी (General Hindi), संख्यात्मक क्षमता (Numerical Ability) और तार्किक क्षमता (Logical Ability) के प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न होते हैं अर्थात 1 प्रश्न 1 अंकों का होता है। एक चौथाई नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है। परीक्षा की समयावधि 2 घंटे होती है। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC PET Exam  के माध्यम से  ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। UPSSSC की Official Website पर पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं, जिसे डाउनलोड कर पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति समझ सकते हैं। समस्त अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा एक ही पाली या दिन में आयोजित किया जाना सुविधाजनक नहीं होता है। तो उक्त लिखित परीक्षा एक से अधिक पालियों दिनों मे आयोजित की जा सकती है। अधिक पाली दिनों में होने पर अभ्यर्थियों के तुलनात्मक मूल्यांकन हेतु स्कोर के नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होती है। 


विगत वर्षों में उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या

सं.       वर्ष              उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या     
1.       2021               2072903
2.       2022               3758209
3.       2023               40 लाख से अधिक



UPSSSC PET Exam 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

✓ UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

✓ PET 2025 Exam हेतु "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।

✓ अपनी Email Id और Mobile Number के साथ रजिस्टर करें।

✓ Personal और Education Details भरें।

✓ Photo और Signature सहित Important Document अपलोड करें।

✓ आवेदन Fee का भुगतान करें।  

  

UPSSSC PET Answer Key Information 

UPSSSC PET परीक्षा के 10 से 15 दिन के अंदर ही उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट  https://upsssc.gov.in/ पर जारी कर दी जाती है। यदि छात्रों को प्रारंभिक उत्तर कुंजी में आपत्ति हो तो आपत्ति दर्ज करने के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाता है। उम्मीदवार को निर्धारित शुल्क का भुगतान करके आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिल जाता है। 


UPSSSC PET Exam के अंतर्गत आने वाले पद 

राज्य सरकार सूचना द्वारा किसी पद को आयोग के कार्य क्षेत्र से हटाया या उसमें जोड़ा जा सकता है।

⇛ लेखपाल 

⇛ ग्राम विकास अधिकारी 

⇛ग्राम पंचायत अधिकारी 

⇛ जूनियर असिस्टेंट 

⇛ ट्यूबवेल ऑपरेटर 

⇛ ANM 

⇛ मुख्यसविका 

⇛ फॉरेस्ट गार्ड 

⇛एक्स-रे टेक्नीशयन

⇛ गन्ना सपरवाइजर 

⇛स्टेनोग्राफर 

⇛सहायक सांख्यिकी अधिकारी 

⇛सहायक स्टोर कीपर

⇛ ऑडिटर इत्यादि


UPSSSC PET Exam कट ऑफ 2025

UPSSSC PET कट ऑफ की सीमा 40 से 60 अंक तक की उम्मीद कर सकते हैं, जो पद और श्रेणी पर निर्भर करता है। अलग-अलग पद हेतु अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किया जाता है। सामान्य प्रतिस्पर्धा वाले पदों के लिए कटऑफ अधिक होता है, एससी/एसटी श्रेणी के लिए 5 से 10 अंक कम होता है। इस प्रतिस्पर्धा वाले समय में उम्मीदवार को 65 अंक से अधिक संख्या प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। 


               महत्त्वपूर्ण बिन्दु 

➤ यह परीक्षा स्कोर कार्ड 3 वर्षों की अवधि के लिए वैध माना जाएगा।
➤ पीईटी परीक्षा कई ग्रुप-सी पदों के लिए एक सामान्य प्रारंभिक परीक्षा है जो चयन को सुव्यवस्थित करती है।
➤ पीईटी परीक्षा अभ्यर्थियों को एक ही परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने के अनुमति प्रदान करता है।
➤ इससे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षा देने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है, जिससे छात्रों के समय और प्रयास का बचत होता है।
➤ जिन अभ्यर्थियों ने हाई स्कूल या समकक्ष योग्यता पूरी कर ली है, वे इस परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

Other Important Article

@Onliner GK

@Hindi

@Science 

@Ctet Practice 

@SSC Previous Year 

@UPSSSC Exam Analysis

@RO/ARO Practice

UPSSSC PET Exam 2025 : पूछे जाने वाले Important Question 

Q.1 : When can I apply for UPSSSC PET form 2025?

Q.2 : Who is eligible for the PET exam 2025?

Q.3 : Is pet compulsory for UP Lekhpal 2025?

Q.4 :  मैं UPSSSC PET फॉर्म 2025 के लिए कब आवेदन कर सकता हूं?

Q.5 : क्या यूपी लेखपाल 2025 के लिए पेट अनिवार्य है?


हमसे जुड़ें:


आप अपनी Study की तैयारी के लिए मेरे टेलीग्राम चैनल को Join कर सकते हैं। यहां आपको विभिन्न प्रकार की अध्ययन सामग्री  जैसे नोट्स, वीडियो व्याख्यान, अभ्यास प्रश्न और क्विज इत्यादि कराया जाता है। यहां आप एक-दूसरे के साथ Conversation कर Study में एक-दूसरे की Help भी सकते हैं। 




आप अध्ययन सामग्री और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे Whatsapp Group और Whatsapp Channel से भी जुड़ सकते हैं-





👉Click to Join Telegram Group:- Click Here

👉Click to Join WhatsApp Group:-  Click Here

👉Follow on Facebook Page:- Click Here

👉Subscribe to my Youtube:- Click Here

👉Follow on  Instagram:- Click Here

 👉Follow my  Twitter Handle:- Click Here


Top Post Ad

Below Post Ad